फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बीडीसी, प्रधानों ने विकास के लिए दिए 1.5 करोड़ के प्रस्ताव

Tue, 28 Mar 2023 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
हसवा। क्षेत्र पंचायत की वार्षिक बैठक सोमवार को सभागार में आयोजित हुई। बीडीसी व ग्राम प्रधानों ने करीब 1.5 करोड़ के प्रस्ताव पारित किए। मुख्य अतिथि विधायक विकास गुप्ता ने प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को नकारात्मक राजनीति से बचने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख विकास पासवान ने कहा कि प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मनरेगा, राज्यवित्त से गांवों का विकास कराने के प्रस्ताव दिए हैं। शासन से बजट मिलने के बाद काम शुरू कराए जाएंगे। बीडीओ वीरेंद्र प्रताप ने कहा कि अगले महीने से नये आवासों के लिए सूची तैयार की जाएगी। जरूरतमंदों को चिह्नित कर आवास की सूची में जोड़ा जाएगा।
अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार में सड़क, स्वास्थ्य के प्रति काम किया जा रहा है। अब 1500 की आबादी पर एक एमबीबीएस डॉक्टर की नियुक्ति दी जाने लगी है। इस मौके पशु चिकित्सक डॉ. अतुल कुमार, चिकित्सा अधिकारी डॉ अनुपम सिंह, रामबरन पासवान, पूरन, रामेश्वर, एसपी सिंह, शशांक, प्रियंका, बादल, अनवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें