फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारावफात पर पुलिस व पीएसी ने किया रूटमार्च

Sun, 11 Dec 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
शहर में फ्लैग मार्च करते अधिकारी व पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बारावफात के मद्देनजर पुलिस ने सोमवार को निकलने वाले जुलूस के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। इस दौरान जुलूस के रास्तों पर पुलिस व पीएसी तैनात रहेगी। गड़बड़ी करने वालाें को बख्शा नहीं जाएगा। यह जानकारी एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य ने दी। उन्होंने बताया कि जुलूस वाले इलाकों का पहले ही निरीक्षण कर
विज्ञापन


व्यवस्था चाक चौबंद कर ली गई है। सुरक्षा में आटा, चुर्खी, कुठौंद व डकोर पुलिस के साथ ही उरई कोतवाली पुलिस भी मुस्तैद रहेगी। एक कंपनी पीएसी के साथ ही हर अनहोनी से निपटने के लिए वज्र व दमकल गाड़ियां कोतवाली के बाहर मौजूद रहेंगी। एएसपी सुभाष चंद्र मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र फोर्स के साथ बजरिया पहुंचे और वहां पर मार्च किया। वहीं बारावफात

के मद्देनजर जिले के चुर्खी, कालपी, जालौन व कोंच कोतवाली में भी बैठक कर सुरक्षा के इंतजामाें की समीक्षा की गई। कोतवाली पुलिस व नगर पालिका ने बारावफात पर्व पर पशु
विज्ञापन


विशेष के पालकों को नोटिस थमाया है। उनको स्पष्ट निर्देश दिए कि जुलूस के दौरान पशुआें को बाड़े में बंद रखे। बारावफात के जुलूस के दौरान नगर पालिका ने शहर में साफ सफाई के लिए टीमें गठित कर दी है। ये टीमें सुबह से ही साफ सफाई के साथ चूना आदि डालेंगी। शहर में कहीं भी गंदगी न रहे, इसके निर्देश सफाई कर्मियाें को दिए गए हैं।

कोंच में भी पुलिस व पीएसी बल ने किया रूट मार्च
प्रमुख मुस्लिम त्योहार बाराबफात शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर रविवार को एसडीएम, सीओ व तहसीलदार की अगुवाई में पुलिस व पीएसी बल के साथ नगर में रूट मार्च निकाला गया। एसडीएम मोईन उल इस्लाम, सीओ एके शुक्ल, तहसीलदार भूपाल सिंह व कोतवाल देवेंद्र कुमार द्विवेदी ने इसमें भाग लिया। इस दौरान एसएसआई अजयकुमार सिंह, सुरही चौकी

इंचार्ज संजीव यादव, सागर चौकी इंचार्ज रवीन्द्रकुमार त्रिपाठी, एसआई विनोदकुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। जालौन प्रतिनिधि के अनुसार, उपजिलाधिकारी शीतला प्रसाद यादव व

पुलिस उपाधीक्षक अरूण कुमार सिंह के नेतृत्व में कोतवाली से जुलूस के रूट पर रूट मार्च किया गया जो तहसील रोड, बस स्टैंड, झंडा चौराहा, तकिया मैदान से मोहल्ला नारोभास्कार, सब्जी मंडी होते हुए पुन: कोतवाली जाकर समास्त हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें