फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारसंघ उपाध्यक्ष पर हमला होने से वकीलों में आक्रोश

विज्ञापन
एएसपी को प्रार्थना पत्र देते बारसंघ अध्यक्ष हरीसिंह - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच। बार संघ कोंच के कनिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार कुशवाहा के ऊपर हुए हमले की घटना से वकीलों में आक्रोश है।
विज्ञापन

घटना में घायल हुए जितेंद्र ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया है। इधर, बार संघ अध्यक्ष हरीसिंह निरंजन ने समाधान दिवस में आए अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी को ज्ञापन दिया।
एएसपी ने कोतवाली पुलिस को जांच करने के निर्देश दिए हैं।
मोहल्ला नया पटेल नगर निवासी बार संघ उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार कुशवाहा ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि शनिवार की सुबह करीब पौने 10 बजे वे फाइलें लेकर घर से पैदल ही तहसील न्यायालय जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में मोहल्ले के ही नीलू और राहुल ने गालीगलौज कर लाठी-डंडों से पीटा। जितेंद्र ने बताया कि एक प्लॉट की खरीद को लेकर उसने 60 हजार रुपये बतौर पेशगी दोनों भाइयों को दिए थे, लेकिन जब प्लॉट की लिखापढ़ी नहीं हुई तो उसने पैसे वापस मांगे।
रुपये वापस न करने पर उसने दो महीने पहले 17 सितंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसकी खुन्नस में दोनों भाइयों ने मिलकर उसे पीटा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें