फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर लेखराज-पूर्व विधायक दीपनारायण न्यायालय में पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। गैंगस्टर लेखराज और पूर्व विधायक दीप नारायण यादव को झांसी जेल से पेशी के लिए उरई जिला न्यायालय लाया गया।
विज्ञापन

न्यायालय परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
25 सितंबर को एट कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक राजेश सिंह ने झांसी के गैंगस्टर लेखराज पर पुलिस अभिरक्षा
में आत्महत्या की कोशिश और पुलिस वालों को धमकाने का मुकदमा दर्ज कराया था।
आरोप है कि एट कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-.झांसी नेशनल हाईवे पर लेखराज ने पुलिस अभिरक्षा में गाड़ी में आत्महत्या करने की कोशिश की।
गरौठा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सपा विधायक दीप नारायण सिंह यादव और उनके सहयोगियों पर उकसाने का आरोप है।
इसी मुकदमे में शनिवार को गैंगस्टर लेखराज एवं दीप नारायण यादव को झांसी जेल से पेशी पर लाया गया था।
पुलिस अधीक्षक रवि कुमार नेे बताया कि एहतियात के तौर पर न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई थी। पेशी के दौरान आरोपितों से किसी को बात करने की अनुमति भी नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें