फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया 15 फरवरी तक पूरी होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। बार एसोसिएशन की वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा हो जाने के बाद नए चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आगामी 15 फरवरी तक नवीन चुनाव की समूची प्रक्रिया संपन्न कर ली जाएगी। 30 जनवरी तक सदस्यता शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी तय की गई है। एल्डर्स कमेटी की देखरेख में चुनाव होंगे और एल्डर्स कमेटी जल्द सहयोगी चुनाव अधिकारियों की घोषणा करेगी।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन कोंच के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद निरंजन की अध्यक्षता व एल्डर्स कमेटी के कार्यकारी चेयरमैन ब्रजेश मिश्रा व सदस्य संतोष अग्रवाल की मौजूदगी में शुक्रवार को तहसील परिसर स्थित विजय बारहदरी में वकीलों की बैठक हुई। बैठक में चुनाव को लेकर चर्चा की गई। तय हुआ कि 30 जनवरी तक वे अधिवक्ता जिनके पास सीओपी नंबर हैं, अपना शुल्क जमा कर बार के सदस्य बन सकते हैं। सर्वसम्मति से यह भी तय किया गया है कि आगामी 15 फरवरी तक निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। एल्डर्स कमेटी ही चुनाव कराने के लिए अधिकृत है लेकिन कमेटी के कार्यकारी चेयरमैन आधिकारिक तौर पर अपने सहयोग के लिए चुनाव अधिकारियों के नामों का ऐलान जल्द करेंगे। इस दौरान केके श्रीवास्तव, ओमप्रकाश कौशिक, विनोद अग्निहोत्री, श्रीराम गुप्ता, पीडी रिछारिया, ओमप्रकाश अग्रवाल, हरीसिंह निरंजन, दीनानाथ निरंजन, कुलदीप सौनकिया, अमित श्रीवास्तव, अशोक तिवारी, तेजराम जाटव, नवलकिशोर जाटव, मोहम्मद अफजाल खान, राघवेंद्र निरंजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें