फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल मुकाबलों में भी बांदा का दबदबा रहा कायम

विज्ञापन
विजेता को ट्राफी देते एडीएम। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। जिला बैडमिंटन क्लब द्वारा इंदिरा स्टेडियम में आयोजित बुंदेलखंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के अंतिम दिन जूनियर बालिका वर्ग, जूनियर बालक वर्ग और महिला ओपन वर्ग में फाइनल मैच में मुकाबला बांदा के खिलाड़ियों के बीच ही रहा। समापन पर सभी विजेताओं व उप विजेताओं को एडीएम प्रमिल कुमार सिंह तथा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी कृष्णमोहन के हाथों ट्राफी प्रदान की।
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग में पहला फाइनल मैच बांदा के आलोक और शुभम के बीच खेला गया। रोमांचक मैच के बावजूद आलोक सीधे सेटों में 21-14, 21-18 से विजयी होकर जूनियर बालक वर्ग में चैंपियन बने। जूनियर बालिका वर्ग में दूसरा फाइनल मैच बांदा की अंतरा गुप्ता और यहीं की अनुपमा गुप्ता के बीच खेला गया। कड़े संघर्ष के बाद अंतरा गुप्ता ने 21-18, 13-21, 21-16 से विजय प्राप्त कर जूनियर बालिका चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
महिला ओपन एकल में बांदा की अनुपमा गुप्ता और लकी वर्णवाल के बीच खेले गए फाइनल में अनुपमा ने सीधे सेटों में 21-19, 21-16 से लकी वर्णवाल को हराकर खिताब जीता। पुरुष ओपन एकल का फाइनल ग्वालियर के शिब्बू और दतिया के बाटू के बीच खेला गया। शिब्बू ने 21-16,21-16 से सीधे सेटों में विजय प्राप्त करके पुरुष एकल का खिताब अपने नाम किया। जूनियर बालक वर्ग के युगल मैच में उरई के अखिल और भीम का मुकाबला प्रयागराज के आकाश तिवारी और वंश यादव से हुआ। पहले सेट में पिछड़ने के बाद आकाश व वंश की जोड़ी ने 17-21, 21-19, 21-14 से विजय प्राप्त की।
विज्ञापन

महिला ओपन वर्ग का युगल फाइनल मैच अंतरा गुप्ता व अनुपमा गुप्ता की जोड़ी और लकी वर्णवाल व आकांक्षा की जोड़ी के हुआ। इसमें सीधे सेटों में 21-9, 21-14 से अंतरा व अनुपमा की जोड़ी ने युगल महिला ओपन का खिताब अपने नाम किया। पुरुष वर्ग का ओपन युगल खिताब शिब्बू और बाटू की जोड़ी ने तीन सेटों तक चले मैच के बाद जीता। उन्होंने उरई के सुनील और तारिफ की जोड़ी को 21-7, 18-21, 21-8 से पराजित किया।
सीनियर पुरुष वर्ग का युगल मैच कानपुर के पवन अर्जुन की जोड़ी ने जीता। उन्होंने शिशिर और राजेंद्र की जोड़ी को कड़े मुकाबले में सीधे सेटों में 24-22, 21-13 से पराजित किया। इन मैचों में प्रभात तिवारी, दर्शन सिंह यादव, देवेंद्र, राजेश, आशू ने अंपायर की भूमिका का निर्वहन किया। इस दौरान क्लब अध्यक्ष अमित शर्मा, रामराजा गुर्जर गुड्डू जी, कुमारेंद्र सिंह सेंगर, पलक नायक, डॉ मनोज दीवोलिया, सौरभ माहेश्वरी, योगेंद्र सिंह, अजीत झा, डॉ शैलेंद्र गुप्ता, डॉ राकेश द्विवेदी, जितेंद्र त्रिपाठी, अनिल दिवाकर, मनीषा, सुनीता, स्वाति, सिमरन आदि रहे।

इंदिरा स्टेडियम में बैडमिंटन खेलते खिलाड़ी।- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें