फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आटा-इटौरा मार्ग पर भारी वाहनों पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। आटा-इटौरा मार्ग पर ओवरलोड वाहनों के लगातार संचालन से करोड़ों रुपये की लागत से बनी सड़क की स्थिति बिगड़ने लगी है। करीब 24 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस मार्ग के कई हिस्से निर्माण के कुछ ही महीनों में क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ऐसे में इस मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

लगभग 10 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया गया था। इससे क्षेत्रीय लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिली थी। कुछ ही समय बाद इस मार्ग पर भारी और ओवरलोड वाहनों की आवाजाही बढ़ने से सड़क की सतह उखड़ने लगी और जगह-जगह गड्ढे बनने लगे।
स्थानीय लोगों के अनुसार ओवरलोड वाहनों के दबाव से सड़क की परतें कमजोर हो गई हैं। कई स्थानों पर गिट्टी उखड़ने के कारण दोपहिया वाहन फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त भी हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मरम्मत के कुछ ही दिनों बाद फिर से सड़क खराब हो जाती है। खासकर रात के समय यह मार्ग और अधिक जोखिम भरा हो जाता है।
विज्ञापन



ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने इटौरा बाईपास पर हाईट गेज लगा दिया है। इस व्यवस्था के बाद निर्धारित ऊंचाई से अधिक और भारी वाहन इस मार्ग से नहीं गुजर सकेंगे। अधिकारियों का मानना है कि इस कदम से सड़क पर दबाव कम होगा और इसकी उम्र बढ़ेगी।
लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अतुल पाल ने बताया कि इटौरा बाईपास पर हाईट गेज लगा दिया गया है ताकि ओवरलोड वाहन मार्ग से न गुजर सकें। अन्य छोटे वाहन आराम से आवागमन कर सकेंगे। साथ ही सड़क पर संकेतक लगाने का कार्य भी किया जा रहा है ताकि दुर्घटनाओं से बचाव हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें