फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक पीएम का फूंका पुतला

Sun, 16 Apr 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
शहर में पाक का पुतला फूंकते समाजसेवी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी कु लभूषण जाधव को पाक में फांसी की सुनाई गई सजा के विरोध में समाजसेवी यूसुफ अंसारी के नेतृत्व में दो दर्जन लोगाें ने शहीद भगत सिंह चौराहे पर नारेबाजी की। इस दौरान पाक पीएम नवाज शरीफ का पुतला फूं का गया। साथ ही कुलभूषण की रिहाई की मांग की। बाद में राष्टपति के नाम ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन


रविवार को समाजसेवी यूसुफ अंसारी के नेतृत्व में नरेंद्र मोदी विचार मंच के राजेंद्र शर्मा, मनोज परिहार सुधीर कौशिक, ठाकुरदास राठौर, संतोष दुहौलिया, लोकें द्र कुशवाहा, अनिल त्यागी, हलीम अंसारी, भूपेंद्र निरंजन आदि दो दर्जन लोग शहर के शहीद भगत सिंह चौराहे पर पहुंचे।

इन लोगों ने पाक सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की और भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव की फांसी पर एतराज जताते हुए पाक पीएम नवाज शरीफ का पुतला फूंका। लोगाें ने राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में मांग की कि वे पाक को चेतावनी दें कि  अगर कुलभूषण की फांसी की सजा माफ न की गई तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


माधौगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक नरेंद्र मोदी विचार मंच के कार्यकर्ताआें ने नगर में जुलूस निकाला और गांधी चबूतरा पर पहुंचकर पाक पीएम का पुतला फूंका और नारेबाजी की। इस दौरान नरेंद्र मोदी विचार मंच के जिलाध्यक्ष रविंद्र तोमर, सूरज सिंह, नमन सोनी, लाखन सिंह, आकाश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें