फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु विक्रेता के घर सेंध लगाकर बकरिया चोरीं

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। क्षेत्र के ग्राम कहटा निवासी पशु विक्रेता के घर में सेंध लगाकर चोरों ने 12 बकरियां पार कर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक हरिकिशन यादव घर में परिवार सहित सो रहे थे। रविवार की देर रात चोरों ने कमरे की दीवार में सेंध लगा कर उसमें बंधी 12 बकरियां चुरा ली। सोमवार की सुबह जब हरिकिशन का लड़का रामशंकर कमरे में गया तो उसे चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस पहुंची। रामशंकर ने बताया कि उसके पास चार एकड़ जमीन है, इसके अलावा वह पशुओं का विक्रेता भी है। इटौरा चौकी इंचार्ज अभिलाख सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें