फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को जोड़ेगा बजरंग दल

Sun, 13 Dec 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
बजरंग दल उरई नगर इकाई की बैठक रविवार को संगठन कार्यालय पर हुई। इसमें अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। पदाधिकारियों को इस अभियान की जिम्मेदारी भी बांटी गईं। बैठक की अध्यक्षता कर रहे नगर संयोजक आशु यादव ने बैठक में कहा कि बजरंग दल हिंदुत्व के उत्थान के लिए
विज्ञापन


लगातार प्रयासरत है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को संगठन से जोड़ना होगा। इसके लिए संगठन सदस्यता अभियान चलाएगा। इसमें अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को संगठन से जोड़ने का काम किया जाएगा। यह अभियान प्रमुख रूप से शहर के महाविद्यालयों में चलाया जाएगा। इस दौरान प्रिंस गुप्ता को मिलन केंद्र प्रमुख के पद

की घोषणा की गई। नगर अखाड़ा प्रमुख राहुल परिहार ने कहा कि हिंदुत्व की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है। संगठन का हर सदस्य इसके लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी हाल में हिंदुत्व पर आंच नहीं आने दी जाएगी। बैठक में पदाधिकारियों को सदस्यता
विज्ञापन


अभियान की जिम्मेदारियां भी बांटी गईं। इस मौके पर गोपाल महाराज, अश्वनी धीर, करुणेंद्र, अभिषेक तिवारी, सुरजीत गुर्जर, रवि पाल, अंकित परिहार, निखिल प्रजापति, ज्ञानदीप गौतम, पंकज सिंधी, अखिलेश खरे, प्रवीण खरे, राजा ठाकुर, रोहित कक्का, नितिन पटेल, जीतू विश्वकर्मा, अमित श्रीवास्तव, जीतू, विजय कुमार, आशीष, पुष्पेंद्र सिंह, राजू शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें