फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक क्लर्क से तय किया पीसीएस तक का सफर

विज्ञापन
जालौन(उरई)ः पीसीएस में चयनित विपिन। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। पीसीएस 2018 की परीक्षा में चौथा स्थान पाने वाले एट के अमीटा गांव निवासी विपिन शिवहरे ने कहा कि आयोग में चयनित होकर अहसास हुआ कि ईमानदारी कभी खत्म नहीं हो सकती। इस परिणाम के माध्यम से आयोग ने ही ईमानदारी का पाठ सिखाया है। अब आगे भी अपनी सेवाओं में ईमानदारी और पारदर्शिता बरतने का प्रयास रहेगा। इस समय विपिन वर्तमान में भोपाल के एजी ऑफिस में बतौर आडिट आफिसर के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

विपिन ने बताया कि उन्होंने नौकरी की शुरुआत 2010 में पन्ना स्थित एसबीआई की शाखा में बतौर क्लर्क से की थी। भरोसा था कि एक दिन पीसीएस में चयन जरूर होगा। विपिन ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव के शिशु मंदिर में हुई थी। इसके बाद एट कस्बे के भगवती प्रसाद इंटर कालेज से आठवीं तक, फिर कोंच कस्बे के एसआरपी इंटर कालेज से हाईस्कूल और उरई के सरस्वती इंटर कालेज से इंटर की परीक्षा पास की। इसके बाद बुंदेलखंड विवि से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। एयरफोर्स में भी चयन हुआ था। मेडिकल में अनफिट हो गए थे। बैंक की नौकरी के बाद रेलवे में भी कुछ समय तक काम किया। कहीं पूरा मन नहीं लग सका। पीसीएस की तैयारी करते हुए 2013 से भोपाल के एजी दफ्तर में कार्य करना शुरू कर दिया। यहां सीनियर आनंद श्रीवास्तव ने भी पीसीएस की तैयारी के लिए प्रेरित किया।
वर्तमान में आईएएस और पीसीएस में व्याप्त भ्रष्टाचार के सवाल पर विपिन का जवाब था कि अभी वे इस पर कुछ नहीं बोलना चाहते हैं। इतना जरूर कहेंगे कि उनका आयोग से चयन हुआ तो उन्हें नहीं लगता कि ईमानदारी समाप्त हो रही है। वह अपने जीवन में जिस क्षेत्र में कार्य करेंगे, पूरी मेहनत और ईमानदारी से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें