फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतौली पर दो कोटेदारों की जमानत राशि जप्त

विज्ञापन
कालपी में राशन की दुकान का निरीक्षण करते पूर्ति निरीक्षक - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कालपी। लॉकडाउन के दौरान लोगों को भरपेट भोजन उपलब्ध कराने के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही मुफ्त राशन वितरण योजना में पतीला लगाने से कई कोटेदार बाज नहीं आ रहे हैं। वितरण व्यवस्था में गड़बड़ी पाए जाने पर पूर्ति निरीक्षक ने दो कोटेदारों की जमानत राशि जब्त करने की कार्रवाई की। उधर जिला बाट माप अधिकारी ने सरकारी उचित दर की दुकानों में तौल कांटे का निरीक्षण करके कोटेदारों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि तहसील के दो लाख 40 हजार यूनिट पर अंत्योदय व पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को राशन से आवंटित 12 टन चावल को पूर्ति विभाग के माध्यम से मुफ्त में वितरित कराया जा रहा है। कई कोटेदार प्रति यूनिट 5 किलो की जगह 4 किलो के हिसाब से चावल का वितरण कर रहे हैं। क्षेत्र में दो दिन के अंदर 50 फीसदी से अधिक मुफ्त में चावल का वितरण किया जा चुका है। कोटेदारों की दुकानों में पर्यवेक्षक के लिए शिक्षकों, पालिका कर्मियों तथा राजस्व कर्मियों की तैनाती की गई है।
पूर्ति निरीक्षक कमल सिंह कुशवाहा ने बताया कि उनके द्वारा चावल वितरण के दौरान 11 दुकानों का निरीक्षण किया गया। जिनमें दो की दुकानों में कमियां पाए जाने पर कोटेदारों की जमानत राशि जब्त करने की कार्रवाई की गई है। उधर दोपहर को जिला बाट माप अधिकारी प्रेम बाबू राजपूत ने सरकारी राशन की दुकानों में बाट कांटे का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा अगर कोई कोटेदार कम मात्रा में राशन देते पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें