फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बघौरा को मिल सकती है बिजली संकट से निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बघौरा मोहल्ला में पड़ी बिजली विभाग की केबल सबसे कमजोर है। इसमें आए दिन फाल्ट होते रहते हैं। गर्मी में अधिक समस्या आती है। इसको बदलवाने के लिए विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। विभाग को भेजा गया प्रस्ताव जल्द पास होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


बिजली घर से बघौरा के लिए बिजली की केबल पड़ी हुई है। कई सालों से इसको बदला नहीं गया। इसको बदलवाने के लिए जेई गौरव वर्मा ने प्रस्ताव भेजा है। उन्होंने बताया कि इस केबल में सबसे अधिक फाल्ट होते हैं, इससे 30 ट्रांसफार्मर जुड़े हैं।
इस केबल से बघौरा क्षेत्र की करीब सात हजार की आबादी को सप्लाई दी जाती है। गर्मी के समय इस लाइन पर 350 एंपियर से अधिक लोड आ जाता है। गर्मी के मौसम में फाल्ट की संख्या भी बढ़ जाती है। इस समस्या के बाद भी इस मोहल्ले में कनेक्शनों की संख्या बढ़ रही है, इससे निजात के लिए विभाग ने आठ लाख का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें