कदौरा(जालौन)। आठ साल की बच्ची के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची की चीख पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने आरोपी की पिटाई कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम लगभग पांच बजे वह पत्नी के साथ खेत पर काम करने गए थे। घर के बाहर आठ वर्षीय पुत्री खेल रही थी। तभी पड़ोसी युवक मुकेश पुत्री को जबरन घर के अंदर ले जाकर उसके साथ गलत हरकत करने लगा। इस पर बेटी चीखने-चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर पड़ोस के लोग पहुंच गए। इन्होंने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी।
इस बीच सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस आरोपी मुकेश को लेकर थाने ले गई। बच्ची के परिजनों ने मामला दर्ज कराया है।