कालपी पुलिस गुमशुदा बच्चे को परिजनों को सौंपती
- फोटो : ORAI
कालपी (जालौन)। एक बच्ची खेलते समय राह भटक गई और वह मोहल्ला टरननगंज पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सोशल मीडिया पर फोटो व सूचना वायरल कर दी। जानकारी होते ही कानपुर देहात के भोगनीपुर से पिता बच्ची को लेने पहुंच गए।
रिश्तेदारी में नगर के मोहल्ला राजेपुरा में चार वर्षीया बच्ची गुड़िया खेलते खेलते घर से निकल गई और दूर आने की वजह से वह घर का रास्ता भूल गई और भटकते हुए मोहल्ला टरननगंज पहुंच गई। जब लोगों ने बच्ची को सराफा बाजार में रोतेे देखा, तो टरननगंज चौकी इंचार्ज कमल प्रताप सिंह को सूचना दी । पुलिस ने बच्ची के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी साथ ही कई मोहल्लों में पहचान करवाने की कोशिश की, जिसके बाद जानकारी पर पहुंचे बच्ची को उसके पिता इरफान पुत्र सरदार खान निवासी ग्राम पैतरा भोगनीपुर कानपुर देहात के सुपुर्द कर दिया गया। बच्ची के पिता इरफान ने बताया कि रविवार को वह अपने परिवार के साथ कालपी के मोहल्ला राजेपुरा में अपने रिश्तेदार के घर आए थे। रिश्तेदार के घर से उनकी 4 वर्षीया बच्ची अकेले घर से निकल गई थी। बच्ची को पाकर पिता की आंखों में आंसू छलक पड़े व उन्होंने पुलिस की सराहना करते हुए शुक्रिया अदा किया।
फोटो-30-बच्ची को परिजनों को सौंपती पुलिस