फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरकर बाबा की मौत, नाती समेत दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। टायर फटने अनियंत्रित हुई बाइक से गिरकर बाबा की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा नाती और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल से झांसी रेफर किया गया। बाइक चला रहा नाती हेलमेट भी नहीं लगाए था।
विज्ञापन

कालपी कोतवाली के निकाया मोहल्ला के रहने वाले बाबू (60) गुरुवार को आटा के बारा गांव अपनी रिश्तेदारी से लौट रहे थे। नाती गुलशन (18) ने उन्हें अपनी बाइक पर बैठा लिया। कुछ दूर चलने पर गुलशन की रिश्तेदार युवती अनिता (25) भी उसकी बाइक पर सवार हो गई। तीनों अभी एक ही बाइक पर सवार होकर गांव के बाहर निकले ही थे कि अचानक बाइक का टायर धमाके की आवाज के साथ फट गया। अनियंत्रित बाइक सड़क पर फिसलती हुई गिर गई। तीनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया। वहां बाबू की इलाज के दौरान मौत हो गई। अनिता व गुलशन की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें झांसी रेफर कर दिया। परिजनों को हादसे की खबर लगते ही भीड़ अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने बाबू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें