फोटो 15- अखाड़े में दांव पेंच दिखाते पहलवान। संवाद
आटा। जन्माष्टमी पर शनिवार को ग्राम पिपरायां में मंशापूर्ण समिति की ओर से दंगल का आयोजन हुआ। 11 हजार रुपये की इनामी कुश्ती में बाबा लक्ष्मणदास ने शैतान सिंह को पछाड़ा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य रणविजय निषाद ने किया। पहली कुश्ती अयोध्या के हनुमानगढ़ी के पहलवान मंगलदास और नवादा के पहलवान राजू के बीच हुई। पांच हजार रुपये इनाम वाली इस कुश्ती में मंगलदास ने राजू को पटकनी देकर जीत अपने नाम कर ली।
सबसे चर्चित कुश्ती अयोध्या के पहलवान बाबा लक्ष्मणदास और ग्वालियर के नामी पहलवान शैतान सिंह के बीच हुई। यह मुकाबला बेहद कांटेदार रहा और दर्शक पूरी तन्मयता से दोनों पहलवानों के दांवपेच देखते रहे। आखिरकार बाबा लक्ष्मणदास ने अपने दमखम और ताकत के बल पर शैतान सिंह को पछाड़ दिया। इस विजयी पहलवान को समिति द्वारा ग्यारह हजार रुपये का विशेष इनाम प्रदान किया गया।
इस दौरान पहलवान भरत सधारा, मोहर सिंह शिवकुमार ने समा बांधा समिति के प्रबंधक अरविंद पांडेय के नेतृत्व में सुरेंद्र विक्रम सिंह, डॉ. नीटू दुबे, करुणेंद्र पाण्डेय, डॉ. सत्यभान, बबलू सिंह, दीपू सिंह, विपिन द्विवेदी, नत्थू सिंह और आंसू ठाकुर मौजूद रहे।