कुठौंद (उरई)। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक से परेशान 19 वर्षीय बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी। मंगलवार की सुबह उसका शव बिस्तर पर पड़ा मिला।
पिता ने बताया कि वह तीन बहनों में दूसरे नंबर की थी। आरोप लगाया है कि गांव का ही युवक उसकी बेटी को तीन माह से परेशान कर रहा था। उसने युवक के घर जाकर इसकी शिकायत की थी। इस पर युवक उसे जान से मारने की धमकी देने लगा था।
आरोप है कि इसके बाद युवक ने कहीं से उसकी बेटी की फोन नंबर ले लिया और उसे मैसेज करने लगा। इसी के चलते उसकी बेटी ने यह कदम उठा लिया।
पिता ने बताया कि सोमवार की शाम को बेटी ने सभी के साथ खाना खाया और बिना किसी से बात किए कमरे में सोने चली गई। रात में उसके कुछ विषाक्त पदार्थ खा लिया। सुबह जब वह पुत्री के जगाने गए तो वह बिस्तर पर मृत पड़ी थी और मुंह से झाग निकल रहा था।
सूचना पर थाना प्रभारी जगदंबा प्रसाद फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चल पाएगी।
वर्जन
इस मामले में अभी तक कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। अगर तहरीर मिलती है, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
शैलेंद्र बाजपेयी, सीओ जालौन।