गांजा तस्कर, एक किलो सौ ग्राम गांजा बरामद शातिर युवक पर पहले से ही है 6 मामले दर्ज फोटो नंबर-1-कोतवाली में तस्कर के बारे में जानकारी देते कोतवाल जेपी पाल संवाद न्यूज एजेंसी। उरई जिले में एसपी के निर्देश पर संदिग्धों व वांछितों की धरपकड़ के चल रहे अभियान में कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले शातिर युवक को पकड़ लिया । युवक की तलाशी लिये जाने पर पुलिस को इससे पास से एक किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया एसपी सतीश कुमार के निर्देशन में शहर कोतवाल कोतवाल जेपी पाल व मंडी चौकी प्रभारी साबिर अली व उनकी टीम ने शहर में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले रोहित राजपूत उर्फ छिद्दन पुत्र ज्ञान सिंह राजपूत निवासी गोपालगंज को पकड़ लिया। तलाशी लिए जाने पर उसके पास पुलिस को 01 किलो 100 ग्राम गांजा मिला। जो तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था पुलिस को जानकारी हुई संदिग्ध हालात में मंडी चौकी के पास एक युवक कही जाने की फिराक में खड़ा है जिस पर पुलिस टीम ने उसको गिरफ्तार कर लिया जिस पर कोतवाल ने बताया शातिर युवक पर पहले से ही हत्या के प्रयास समेत छह संगीन मामले उरई कोतवाली में दर्ज है। तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।