रोजगार मेले में प्रतिभाग करते अभ्यर्थी।
- फोटो : ORAI
उरई। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को रोजगार मेला लगा। इसमें 690 अभ्यर्थियों ने रोजगार के लिए पंजीकरण कराया।
विभिन्न कंपनियों ने 498 अभ्यर्थियों का चयन नौकरियों के लिए किया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की प्रधानाचार्य नूपुर कश्यप ने बताया कि केएमएल सीटिंग डिवीजन गुजरात, जीएमपी टेक्नीकल सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड हिमाचल प्रदेश, श्रुति हर्व मैनपावर सप्लाई, कल्याणी सोलर पावर, मारुति सुजुकी मेनपावर सर्विसेज, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस व एलआईसी के प्रतिनिधियों ने प्रशिक्षार्थियों का चयन किया।