फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध असलहों और शराब के साथ 10 लोगों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह के निर्देश पर गुरुवार रात जिले भर की पुलिस ने संदिग्धों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया। इस दौरान अवैध असलहों और शराब के साथ 10 लोगों को पकड़ा गया।
विज्ञापन

डकोर पुलिस ने गश्त के दौरान मोहम्मदाबाद के बाहर संदिग्ध हालात में मौजूद लाल दीवान प्रजापति निवासी ग्राम ऐरी को पकड़ लिया। उसके पास से पुलिस को तमंचा और दो कारतूस मिले। बंधौली से हरिओम तिवारी निवासी ग्राम निनावली जागीर थाना रामपुरा को पकड़ा गया। उससे पुलिस को छुरी मिली। वहीं उरई पुलिस ने शहर के आकाश शुक्ला निवासी मोहल्ला राजेंद्र नगर को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ लिया। रामपुरा पुलिस ने निनावली जागीर से पंकज कुमार को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा है। वहीं माधौगढ़ पुलिस ने बंगरा से विजय कुमार और नीलू खंगार को पकड़ा है। इनके पास से पुलिस को करीब 30 क्वार्टर शराब मिली। कुठौंद पुलिस ने चौथ के बाहर से वेद प्रकाश को अवैध शराब के साथ पकड़ लिया।
एट पुलिस ने पिरौना के बाहर से सीताराम अहिरवार को दबोच लिया। उससे पुलिस को एक चाकू बरामद हुआ। उरई पुलिस ने झांसी रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास से मनोज कुमार निवासी चंदुररा थाना कोच को पकड़ा है। पुलिस को उससे 10 लीटर कच्ची शराब मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें