फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ई-रिक्शा को बचाने में पलटा ऑटो, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। बंगरा मार्ग पर रविवार सुबह छह पुला के पास सामने से आ रहे ई-रिक्शा को बचाने के प्रयास में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत में एक किशोर को मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ऑटो उरई से खाना बनाने वाले मजदूरों को लेकर बंगरा के पास सिरसा गांव में आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम में जा रहा था। कस्बे में रिच गैलेक्सी होटल के पास सामने से आए ई-रिक्शा को बचाने के चक्कर में ऑटो पलट गया। हादसे में चालक असलम (35) पुत्र चुन्ना निवासी बघौरा, आनंद वर्मा (16) पुत्र कल्लू निवासी बघौरा, उरई और रवि (16) पुत्र रामसजीवन निवासी उदनपुरा, थाना कदौरा घायल हो गए।

सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद असलम और रवि को छुट्टी दे दी गई, जबकि आनंद को मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें