फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के कट मारने पर पलटा आटो, एक घायल

विज्ञापन
आटा में पलटा ऑटो - फोटो : ORAI
विज्ञापन
आटा। झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने फलों से लदे आटो में कट मार दिया। जिससे आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। उधर से गुजर रहे राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस आटो में फंसे चालक को निकालकर हाईवे एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल पहुंचाया।
विज्ञापन

उरई कोतवाली क्षेत्र के बजरिया निवासी आटो चालक रसीद (40) पुत्र शब्बीर शुक्रवार सुबह मंडी से फल लेकर वापस उरई आ रहा था।। जब वह आटा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित बालाजी ढाबे के पास पहुंचा तभी तेज रफ्तार ट्रक ने आटो में कट मार दिया। दिया। जिससे आटो असंतुलित होकर हाईवे किनारे पलट गया और टोकरियों में रखे फल सड़क पर फैल गए और रसीद आटो में फंसकर गंभीर रुप से घायल हो गया। हाइवे किनारे आटो पलटा देख राहगीरों की भीड़ लग गई और सूचना पर पहुंची पुलिस ने आटो में फंसे चालक को बाहर निकालकर हाईवे एंबुलेंस ने मेडिकल कालेज पहुंचाया। वहीं कट मारने वाला ट्रक चालक मय ट्रक के मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें