फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Authorities stems team thrashed by six wickets

Sun, 28 Feb 2016 11:08 PM IST
Authorities stems team thrashed by six wickets
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुराप्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय ग्राउंड पर रविवार को जुडीशियरी-प्रशासन-पुलिस बनाम उपजा एकादश मैत्री मैच खेला गया। इसमें प्रशासन की टीम ने इस बार भी ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। उपजा एकादश की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए
विज्ञापन


प्रशासन की टीम को जीत के लिए 85 रनों का लक्ष्य दिया। इसे प्रशासन की टीम ने छह विकेट रहते आसानी से हासिल कर लिया। सांसद भानुप्रताप वर्मा व युवा समाजसेवी विकास बाबा ने खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न प्रदान किए। इस अवसर पर सांसद

ने कहा कि एकता और समरसता का भाव खेलों से ही आता है। मैन आफ द मैच पुलिस कप्तान एन कोलांचि रहे।
रविवार सुबह मैच सांसद के मुख्य आतिथ्य और विकास बाबा के विशिष्ट आतिथ्य में शुरू हुआ। पुलिस कप्तान एन कोलांचि मैच

का उद्घाटन करने आये तो जरूर पर बाद में प्रशासनिक टीम का हिस्सा बन गए। प्रशासन की टीम सिविल जज जूनियर डिवीजन राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में उतरी। टीम में एसपी के अलावा एसडीएम संजय कुमार सिंह, तहसीलदार जितेंद्रपाल,
विज्ञापन


कोंच सीओ अवधेशकुमार शुक्ल, कालपी सीओ मनोजकुमार गुप्ता, सिपाही गौरव राजपूत, विवेककुमार, उमाकांत यादव, इंद्रेशकुमार, राजाभैया, बारहवें खिलाड़ी कोतवाल मनवीर सिंह तथा तेरहवें खिलाड़ी देवेंद्र राठौर शामिल रहे। उपजा एकादश की

टीम में कप्तान अंजनी श्रीवास्तव, उपकप्तान संजय सोनी, मृदुल दांतरे, विवेक चड्ढा, तरूण निरंजन, करूणानिधि शुक्ला, सौरभ मिश्रा, ब्रजेन्द्र मयंक, राजेन्द्र यादव, मंटू दुवे, नवीन कुशवाहा, बारहवें खिलाड़ी मोहम्मद अफजाल खान रहे। उपजा

एकादश ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी की और 13 ओवर में ही पूरी टीम 84 रनों पर सिमट गई। प्रशासन की टीम ने यह लक्ष्य 11वें ओवर में मात्र चार विकेट गंवा कर हासिल कर लिया। अंपायरों की भूमिका किशोर यादव व मनोज निरंजन
विज्ञापन


ने निभाई। कमेंट्री अभिषेक रिछारिया ने की। इस दौरान रामप्रकाश यादव, अनुरूद्घ मिश्रा, शैलेष सोनी, मोहनदास नगाइच सहित नगर के तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें