फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अंडर 16 के मंडल ट्रायल में औरैया ने हमीरपुर को हराया

Wed, 12 Jun 2024 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। डीसीए जालौन के अंडर 16 के मंडल ट्रायल मैच में तीसरे दिन मंगलवार को ओरैया और हमीरपुर के बीच पुलिस लाइन मैदान में मैच खेला गया। इसमें औरैया ने हमीरपुर को हराया।
विज्ञापन

निर्धारित 45 ओवरों के मैच में हमीरपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हमीरपुर के बल्लेबाजों ने 155 रन बनाए। इसके जवाब में ओरैया के बल्लेबाजों ने 45 ओवरों में 230 रन बनाए। सिलेक्टर ने ट्रायल दे रहे सभी बॉलर और सभी बल्लेबाजों के प्रदर्शन को परखा।
बुधवार का ट्रायल मैच इटावा और जालौन के बीच खेला जाएगा। आज का मैच डीसीए उपाध्यक्ष सुरेश निरंजन भैयाजी की निगरानी में खेला गया। इस दौरान संयुक्त सचिव विनय कुमार, हरेंद्र विक्रम सिंह, डॉ राकेश रंजन, पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक पारसनाथ चौधरी, सचिव विकास कुमार, सचिन पाटकार, रिक्की सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें