फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आठवें वेतन आयोग के लाभों से पेंशनरों को वंचित करने का प्रयास

विज्ञापन
फोटो-10-पेंशनर संघ की बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष हरगोविंद दयाल श्रीवास्तव।
विज्ञापन
माधौगढ। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन की तहसील इकाई माधौगढ़ की बैठक कस्बा के बाबूराम वैध ज्ञानदीप इंटर कॉलेज के परिसर पर तहसील अध्यक्ष राजेश कुमारी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि संगठन के जिलाध्यक्ष हरगोविंद दयाल श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र सरकार आठवां वेतन आयोग को लागू करने जा रही है। इसमें पेंशनर पाने वाले रिटायर्ड कर्मचारियों को लाभों से वंचित करने का प्रयास किया जा रहा है। पहले ही कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल भी नहीं कर रही है। इससे कर्मचारियों के साथ धोखा दे रही है। जिला उपाध्यक्ष प्रभा शुक्ला ने कहा कि सरकार पेंशनरों के खिलाफ है और उनके मनमाने काम में लगी है। इससे पेंशनरों का नुकसान हो रहा है।
संरक्षक लखनलाल अहिरवार ने कहा कि सरकार के दोहरे रवैया से पेंशनर परेशान हैं। पहले सरकार ने पुरानी पेंशन बंद कर दी। अब आठवां वेतन आयोग के लाभ से पेंशनरों को वंचित करने का प्रयास किया रहा है। इसके लिए सभी साथी 15 दिसंबर को जिला मुख्यालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में होने वाले प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। इस दौरान जगदंबा शरण श्रीवास्तव, अरुण सक्सेना, प्रेमनारायण, किशोरी दीक्षित, मंजू गुप्ता, ठाकुर प्रसाद, मीना, कृष्णा बाबू, लेखराम आदि पेंशनर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें