फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मंदिर में झाड़ू लगाने पर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चमेंड में कारसदेव मंदिर परिसर में झाड़ू लगाने को लेकर हुए विवाद में एक ग्रामीण के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम चमेड निवासी महेंद्र कुशवाहा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार शाम वह कारसदेव मंदिर पर बैठा था। इसी दौरान आकाश मंदिर में झाड़ू लगा रहा था, जिससे धूल उड़ रही थी। महेंद्र ने उसे झाड़ू सही तरीके से लगाने की बात कही। आरोप है कि इसी बात पर आकाश, उसके पिता शिवाकांत और भाई आलोक ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों व लात-घूंसों से मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया।
पीड़ित का आरोप है कि शिकायत करने पर आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें