उरई। घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट कर उसका मंगलसूत्र छीनने के मामले में पुलिस ने 20 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मोहल्ला राजघाट निवासी अंजू शुक्ला पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि 22 अक्तूबर को ओम पाठक, सौरभ खान, शिखर मिश्रा, ओम ठाकुर, हिमांशु सलौनिया सहित नौ अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर गला दबाया और मंगलसूत्र छीन लिया था। महिला ने कोतवाली में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने जांच की बात कही थी। बीस दिन बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि पांच नामजद और नौ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। (संवाद)
-