उरई। मुंबई, गोरखपुर, पुणे और लखनऊ मंडलों में रेलवे ट्रैक मरम्मत कार्य चलने के कारण झांसी कानपुर रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। मंगलवार को सबसे अधिक देरी से आने वाली ट्रेनों में आसनसोल-झांसी स्पेशल (04186) रही, जो 11 घंटे 15 मिनट विलंब से पहुंची।
इसके अलावा गोरखपुर-पुणे दैनिक स्पेशल (01416) 10 घंटे 3 मिनट और मुंबई-गोरखपुर दैनिक स्पेशल (01079) 9 घंटे 24 मिनट देरी से आई। वहीं गोरखपुर-मुंबई दैनिक स्पेशल (01080) भी 8 घंटे 50 मिनट विलंबित रही। पनवेल एक्सप्रेस (15066) 3 घंटे 15 मिनट, पुणे-गोरखपुर दैनिक स्पेशल (01415) 2 घंटे 52 मिनट, संत कबीर नगर एक्सप्रेस (20103) 2 घंटे 18 मिनट तथा अंत्योदय एक्सप्रेस (12597) 4 घंटे 9 मिनट देरी से पहुंची। झांसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस (11109) 1 घंटा 51 मिनट, मुंबई-सीतापुर एक्सप्रेस (12107) 1 घंटा 25 मिनट, सुल्तानपुर एक्सप्रेस (12144) 1 घंटा 4 मिनट तथा साबरमती एक्सप्रेस (19167) करीब डेढ़ घंटा विलंबित रही। लगातार ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। यात्रियों का कहना है कि भीषण गर्मी के मौसम में घंटों स्टेशन पर इंतजार करना मुश्किल हो रहा है। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि विभिन्न रेल मंडलों में ट्रैक मरम्मत और अनुरक्षण कार्य के चलते कुछ ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है। रेलवे द्वारा ट्रेनों के सुरक्षित एवं समयबद्ध संचालन के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।