फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: त्योहार नजदीक आते ही ट्रेनों में सीटों के लिए मारामारी

Thu, 21 Mar 2024 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जैसे जैसी होली के त्योहार की तिथि नजदीक आ रही है, ट्रेनों में जगह के लिए मारामारी शुरू हो गई है। सभी ट्रेनों में स्लीपर हो या एसी क्लास, सभी में जगह नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेनें संचालित होते ही फुल हो गई है। सबसे ज्यादा मारामारी मुंबई, अहमदाबाद, दक्षिण भारत व गोरखपुर जाने वाली ट्रेनों में है। ग्वालियर से बरौनी जाने वाली छपरा मेल में स्लीपर में 21 से 25 मार्च तक कोई जगह नहीं है। स्लीपर में 120 से ज्यादा और एसी क्लास 40 के करीब वेटिंग चल रही है। गोरखपुर से मुंबई जाने वाली संत कबीरनगर एक्सप्रेस की अप और डाउन में हालत खराब है। इस ट्रेन में मुंबई जाने के लिए 22 मार्च को नो रूम (वेटिंग टिकट भी नहीं) लग गया है। जबकि स्लीपर क्लास में 25 मार्च तक करीब 40 तक वेटिंग चल रही है। एसी में 24 वेटिंग चल रही है।
गोरखपुर से मुंबई जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस में भी स्लीपर और एसी क्लास में लंबी वेटिंग है। वीआईपी ट्रेन मानी जाने वाली लखनऊ मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में भी टिकट के लिए मारामारी है। इस ट्रेन में 24 मार्च तक नो रूम लगा है। इसी हाल मुंबई से लखनऊ जाने वाली एसी स्पेशल में भी जगह नहीं है। एसी में भी 76 से ज्यादा वेटिंग चल रही है। गोरखपुर से पनवेल जाने वाली पनवेल एक्सप्रेस और बनारस से अहमदाबाद जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस में भी स्लीपर और एसी में कोई जगह नहीं है। इन सभी ट्रेनों में तत्काल का भी टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है। इसी तरह गोरखपुर से दक्षिण भारत की ओर जाने वाली कोच्चिवैली जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस में भी स्लीपर, एसी क्लास में जगह नहीं बची है।
विज्ञापन



इन रूटों पर चल रही स्पेशल ट्रेन
1-सिकंदराबाद से गोमतीनगर लखनऊ
2-छपरा (बिहार) से सिकंदराबाद
3-गोरखपुर से महबूबनगर (हैदराबाद)
4-पुणे से गोरखपुर
5-गोरखपुर से चेन्नई
6-कानपुर से पुणे

वर्जन


त्योहार पर ट्रेनों में अब टिकट खिड़की के साथ ऑनलाइन बुकिंग भी हो रही है। जिससे लगभग सभी ट्रेनों में सीटें फुल हो गई है। तत्काल में निर्धारित सीटें होती है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए त्योहार स्पेशल ट्रेनों का भी इस रेलमार्ग से संचालन किया है। यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन


-एसके सोनकर, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, उरई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें