फोटो-15-पकड़ी गई कार के साथ एआरटीओ। स्रोत-विभाग
जालौन। एआरटीओ ने स्कूली वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दाैरान स्कूली बच्चों को लेकर जा रहे दो वाहनों को पकड़कर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
एआरटीओ राजेश कुमार वर्मा ने टीम के साथ शनिवार को स्कूली बच्चों को ले जा रहे वाहनों की चेकिंग की। कोंच चौराहे पर ईको कार और चुर्खी रोड पर मारुति वैन को रोककर जब चालक से आवश्यक कागजात मांगे गए तो वह नहीं दिखा सके। दोनों वाहनों को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं वाहन चेकिंग की खबर लगते ही ऑटो, ओवरलोड वाहन समेत अन्य वाहनों के पहिए थम गए। एआरटीओ ने बताया कि प्रदेश सरकार ने स्कूली वाहनों के लिए यूपी इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल शुरू गया है। इस पोर्टल पर सभी स्कूली वाहनों की डिटेल पंजीकृत किया जाना है ताकि एक क्लिक में स्कूली वाहनों से संबंधित जानकारी उपलब्ध हो सके। इस संदर्भ में स्कूल संचालकों को पत्र भी जारी किया जा चुका है। उन्होंने स्कूल संचालकों से परेशानी से बचने के लिए पोर्टल पर डिटेल अपलोड करने की अपील की है।