फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिमा विसर्जन के लिए बन रहे कृत्रिम तालाब

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/ऊमरी। इस बार यमुना नदी में दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन नहीं किया जाएगा। इसके लिए जगह-जगह पर कृत्रिम तालाब बनाए जा रहे हैं। तालाबों को पंप सेट के पानी से भरा जा रहा है। जहां पर दशहरे वाले दिन यानी मंगलवार को प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन

सीओ सिटी संतोष कुमार ने बताया कि उरई सर्किल में करीब 125 प्रतिमाएं सजी हैं, जिनका दशहरे के दिन विसर्जन होगा। इसके लिए चिल्ली के पास तालाब बनाया जा रहा है, जहां पर विसर्जन होगा। किसी भी तरह की अनहोनी न हो, इसके लिए तालाब में छह तैराक भी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहेंगे। यही तैराक प्रतिमाओं को विसर्जित करेंगे। तालाब के आसपास भीड़ नहीं होने की जाएगी। डीजे पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। जरूरत महसूस होने पर रूट डायवर्जन किया जाएगा।
ऊमरी प्रतिनिधि के मुताबिक, जगम्मनपुर नवदुर्गा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि हर साल यमुना नदी में ही प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है। इस बार नदी में बाढ़ आई थी, जिस कारण उसके आसपास अभी भी दलदल सी स्थिति है। जिसके चलते प्रतिमाओं को लेकर नदी के पानी तक जाना सुरक्षा की दृष्टि से ठीक नहीं है। लिहाजा नदी से पहले ही प्रतिमा विसर्जन के लिए तालाब तैयार किया जा रहा है। सोमवार को एसडीएम समेत कई अधिकारियों ने तालाब का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाएं परखीं। समिति के मुताबिक इस मौके पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें