फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 क्विंटल चावल सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एट (जालौन)। सरकारी चावल भर के जा रही पिकअप सहित एक युवक को पुलिस ने चेकिंग के दौरान हाइवे से पकड़ा लिया। पुलिस ने पूर्ति विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जांच पड़ताल के बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

कानपुर-झांसी हाईवे पर बनी पिरौना चौकी प्रभारी योगेश शर्मा सुबह वाहन चेकिंग कर रहे थे, तभी उन्हें मुखबिर की सूचना मिली कि सरकारी चावलों से भरी पिकअप एट से झांसी की ओर जा रही है। सूचना पर उन्होंने गाड़ी को रोक लिया और जांच पड़ताल शुरू की।
गाड़ी से चावल सहित कालाबाजारी करने वाले गौरी शंकर गुप्ता निवासी टिकरिया को मौके से पकड़ लिया और मामले की सूचना पूर्ति अधिकारी को दी। मौके पर पहुंचे सप्लाई स्पेक्टर याकूब हसन की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। सप्लाई स्पेक्टर याकूब हसन ने बताया कि 32 क्विंटल सरकारी चावल भरा हुआ था। वह चिरगांव मंडी में बिकने ले जाया जा रहा था। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें