फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: किशोरी का शोषण करने में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। शादी का झांसा देकर अनुसूचित वर्ग की किशोरी का करीब दो साल तक कई बार शोषण करने के मामले में वांछित आरोपी पारस सोनी निवासी जयप्रकाश नगर कोंच को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पारस ने करीब दो साल पहले उससे शादी करने की बात कही थी। दो सितंबर 2024 को वह उसे सरकारी अस्पताल के पास स्थित एक किराये के होटल में ले गया, जहां उसके साथ संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी ने कई बार उसके साथ संबंध बनाए। शादी की बात कहने पर पारस और उसकी मां किरन ने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी पारस और उसकी मां के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया था। मंगलवार को पुलिस ने पारस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें