कोंच (जालौन) कोंच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की गोरखपुर इकाई के लिए अर्पित सिंह राजपूत को प्रभारी नियुक्त किया गया है। वे गायन के क्षेत्र में एक प्रतिभाशाली नाम है और एक सैकड़ा से अधिक मंचों पर अपने सुरों का जादू बिखेर चुकी हैं।
कोविड-19 जैसे नकारात्मक हालातों में सकारात्मक ऊर्जा के साथ शुरू हुए कोंच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का अगला आयोजन बेहतर बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए फेस्टिवल ने इकाइयों का गठन किया है। इनके पास यह जिम्मेदारी रहेगी कि वे अपने कार्यक्षेत्र के फिल्म मेकर्स, प्रतिभाओं एवं ऐसे लोगों को फेस्टिवल से जोड़ने का काम करें जो फेस्टिवल और प्रतिभाओं के लिए उपयोगी हो।
फेस्टिवल के संस्थापक एवं संयोजक पारसमणि अग्रवाल ने बताया कि इसी सिलसिले में गोरखपुर में भी एक इकाई का गठन किया गया है। इसकी कमान अर्पिता सिंह राजपूत को सौंपी गई है। पिछले साल आयोजित कोंच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में उन्हें कोंच रत्न से भी अलंकृत किया जा चुका है।