कुठौंद। छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। कुठौंद थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी धीरेंद्र सिंह परमार (32) वर्तमान में राजस्थान के गंगा नगर स्थित फरीदकोट वर्कशॉप में तैनात थे। वह 25 दिन के अवकाश पर घर आए थे।
गुरुवार की सुबह वह घर पर बैठे थे, तभी अचानक दिल का दौरा पड़ा। परिजन उन्हें कानपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि धीरेंद्र दो भाई थे। उनका विवाह 10 वर्ष पहले हुआ था। उनके एक आठ वर्ष का बेटा सार्थक है।
उनकी आकस्मिक मौत से मां आशा देवी, पिता रामनरेश, पत्नी साधना देवी, भाई रितेश सिंह सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि उनकी मौत की सूचना बटालियन अफसरों को दी गई है। सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।