फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों की हाजिरी देखी,

Sun, 26 Mar 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
विकास भवन का निरीक्षण करते सीडीओ एसपी सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीडीओ एसपी सिंह ने अपने दफ्तर का निरीक्षण किया। तीन मंजिला विकास भवन में सीडीओ भूतल से लेकर छत तक गए और अधिकारियों, कर्मचारियों की हाजिरी के साथ-साथ साफ सफाई की व्यवस्था भी देखी। इसके बाद आननफानन में बिल्डिंग के रंग रोगन का काम भी शुरू कराया गया। सीडीओ ने सभी को समय से दफ्तर आने और पान मसाला न खाने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन


सीडीओ शनिवार की सुबह ठीक 10 बजे अपने दफ्तर पहुंचे। इसके बाद हाजिरी लगाने के बाद 10 बजकर 10 मिनट पर निरीक्षण शुरू किया। सबसे पहले एनआरएलएम दफ्तर पहुंचे। उपायुक्त अशोक गुप्ता अपनी कुर्सी पर बैठे मिले। फिर कृषि अधिकारी राम मिलन और एआरसीएस वीरेंद्र बाबू के दफ्तर भी पहुंचे। इन दोनों आफिसों में कामकाज शुरू पाया। इसके बाद उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी जी राम के दफ्तर का भी निरीक्षण कर फाइलें देखीं।

कुछ क्षण रुकने के बाद सीडीओ जिला युवा कल्याण दफ्तर पहुंचे, यहां टूटी खिड़कियां देख उन्हें तत्काल बदलवाने की बात कहीं। इसी तरह आरईएस दफ्तर में भी कबाड़ की तरह पड़े फर्नीचर को देख सीडीओ को पारा चढ़ गया और उसे भी तत्काल हटाने के निर्देश दिए। आखिर में छत पर पहुंच कर पानी की टंकी के रखरखाव पर भी नाराजगी जताई और व्यवस्था को जल्द सुधारने की बात कही। चालीस मिनट में सीडीओ ने सभी 15 दफ्तरों का निरीक्षण किया। सीडीओ ने बताया कि जल्द ही विकास भवन में सीसीटीवी कैमरे और बायो मैट्रिक मशीन भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें