फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक ब्लॉक में फंसीं अंत्योदय एक्सप्रेस, एक घंटे खड़ी रही

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर रेलमार्ग के उसर गांव कालपी रेल सेक्शन में हो रहे दोहरीकरण के काम के चलते शुक्रवार को डेढ़ घंटे का पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया। इस दौरान अंत्योदय एक्सप्रेस व एक मालगाड़ी उरई रेलवे स्टेशन पर एक घंटे से ज्यादा समय तक खड़ी रही। इसके यात्रियों को समस्याएं हुईं।
विज्ञापन

कार्यदाई संस्था रेल विकास निगम लिमिटेड ने दोहरीकरण काम के लिए शुक्रवार की दोपहर 12:35 बजे से 2:05 बजे तक का ट्रैफिक और पावर ब्लॉल लिया था। इसके चलते मुंबई से छपरा जाने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस और झांसी से कानपुर की ओर जाने वाली एक मालगाड़ी को उरई स्टेशन पर रोक दिया गया। पीईटी की परीक्षा देने जाने वाले अभ्यर्थियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
ट्रेन की लेटलतीफी से पेरशान कई अभ्यर्थियों ने ट्रेन छोड़ कर अन्य साधनों से रवाना हो गए। वहीं, ललितपुर जाने वाले अभ्यर्थियों का सेंटर हमीरपुर में है। कई अभ्यर्थी ललितपुर से आज ही हमीरपुर के लिए आ गए, जो उरई स्टेशन पर ही उतर गए। डिप्टी एसएस डीके व्यास का कहना है कि डेढ़ घंटे का ब्लॉक लिया था।
विज्ञापन

-----------------------
उरई/आटा। झांसी कानपुर रेलमार्ग के अलग-अलग सेक्शन में छपरा मेल की चपेट में आने से पांच मवेशियों की मौत हो गई। रेल कर्मचारियों ने ट्रेन में फंसे मवेशियों को हटाया, तब जाकर ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हुई। इसके चलते ट्रेन 45 मिनट देरी से अपने गंतव्य को पहुंची।
पहली घटना भुआ उरई सेक्शन में हुई। ग्वालियर से बरौनी जाने वाली छपरा मेल जब रिनियां रेलवे क्रासिंग नंबर 179 से गुजर रही थी। तभी तीन मवेशी ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौत हो गई। ट्रेन खड़ी हो गई। पेट्रोलिंग कर रहे चाबीमैन ने फंसे मवेशियों के अवशेष निकाले। इसके चलते ट्रेन 3:47 बजे से 4:02 बजे तक खड़ी रही।
इसके बाद दूसरी घटना सरसौखी और आटा सेक्शन के बीच घटी। जब यही ट्रेन आटा रेलवे स्टेशन के आउटर से गुजर रही थी, तभी दो अन्ना मवेशी ट्रेन की चपेट में आ गए। मवेशियों की टक्कर से ट्रेन के इंजन का हौज पाइप टूट गए। चालक ने सहयोगी चालक की मदद से हौजपाइप ठीक किए। साथ ही ट्रैक से मवेशियों को हटाया। इसके चलते ट्रेन 4:28 बजे से 4:58 बजे करीब 30 मिनट खड़ी रही। आटा स्टेशन अधीक्षक राजीव कौशिक ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम झांसी को दी। साथ ही सतर्कता आदेश देकर ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया। ट्रेनें विलंबित होने से यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें