फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ब्लॉक में फंसी अंत्योदय एक्सप्रेस, यात्री हुए बेहाल

Sat, 08 Jun 2024 03:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड के उरई सरसोकी व सरसोकी आटा सेक्शन में अलग-अलग पॉवर व ट्रैफिक ब्लॉक में मुंबई से गोरखपुर जाने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस, समर स्पेशल उरई स्टेशन पर आधा घंटे से अधिक खड़ी रही। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार को उरई से सरसोकी सेक्शन और सरसोकी आटा सेक्शन में इंजीनियरिंग विभाग ने ट्रैक रखरखाव के काम के लिए अलग-अलग पॉवर व ट्रैफिक ब्लॉक लिया। जिसमें सुबह 11:50 बजे से दोपहर एक बजकर 20 मिनट तक और दूसरा दोपहर दो बजे से तीन तक एक घंटे का ब्लॉक लिया गया। जिसमें मुंबई से छपरा जाने वाली ट्रेन नंबर 15102 अंत्योदय एक्सप्रेस को उरई स्टेशन पर रोक दिया गया।
अंत्योदय एक्सप्रेस वैसे भी अपने निर्धारित समय से 7 घंटा 40 मिनट देर से चल रही थी। इसके बाद ब्लॉक में एक बजे से डेढ़ बजे तक खड़ी रही। वहीं, मुंबई से गोरखपुर जाने वाली समर स्पेशल ट्रेन नंबर 05326 दोपहर दो बजकर 16 मिनट से दोपहर 3 बजकर दो मिनट तक 45 मिनट अतिरिक्त खड़ी रही। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को गर्मी के मौसम में परेशानी हुई। झांसी मंडल की जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि ट्रैक की मरम्मत के लिए अलग-अलग ब्लॉक लिए गए। यह काम ट्रैक के रखरखाव के लिए किया गया था। ट्रैक अच्छा होने से यात्रियों की यात्रा सुगमता से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें