फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करूसान आंदोलन में सरकार विरोधी लोग भी शामिल

विज्ञापन
विकास भवन में पत्रकारों से वार्ता करते बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष राजा बुंदेला व अन्य - फोटो : ORAI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई। बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजा बुंदेला ने बुधवार को विकास भवन सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि दिल्ली में चल रहा आंदोलन किसानों का नहीं है, बल्कि उसकी आड़ में कुछ सरकार विरोधी लोग ही इसे हवा दे रहे हैं, जिसमें कुछ आढ़ती और कुछ अराजकतत्व भी शामिल हैं। कहा कि यदि किसान होते तो वह जनजीवन यातायात में बाधा न डालते। जब सरकार किसानों से बात करना चाहती है तो आढ़तियां किसानों को बात नहीं करने देते हैं। किसान आंदोलन में पंजाब राज्य के केवल एक हिस्से के लोग प्रदर्शन कर रहे है। किसान कानून मध्यम एवं सीमांत किसानों के हित में है। किसी भी प्रदेश के किसान को नए कृषि कानून से कोई नुकसान नहीं होने वाला है। बता दें कि राजा बुंदेला दो दिनों से जिले के भ्रमण पर हैं। इस दौरान उन्होंने चुर्खी रोड स्थित गोशाला का भी निरीक्षण किया और मवेशियों को ठंड से बचाने के प्रयास और तेज करने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें