संवाद न्यूज एजेंसी।
कदौरा। कस्बे में बुधवार को सीएचसी परिसर में कोविड 19 टीकाकरण के संबंध में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार ने की।
एसएमओ डा. रूपल श्रीवास्तव ने कहा कि 16 जनवरी को सीएचसी परिसर में प्रथम फेज के अंतर्गत आने वाले 502 लाभार्थियों क ा टीकाकरण होगा। जिसमें आशा बहू, एएनएम, आंगनबाड़ी, पैरामेडिकल स्टाफ व डॉक्टर्स शामिल होंगे। चिकित्सा अधीक्षक डा.अशोक कुमार ने बताया कि टीकाकरण के लिए दो टीमों को लगाया गया है, जिसमें छह छह सदस्य है। टीकाकरण शासन द्वारा नामित ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की देखरेख में होगा। पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाया गया है। बीडीओ अतिरंजन सिंह ने कहा कि उन्होंने ब्लॉक कार्यालय में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों की सूची सौंप उनको सूचित कर दिया है, ताकि समयानुसार सभी को टीके लग सके। प्रभारी सीडीपीओ गोमती देवी ने कहा की प्रथम फेज में टीकाकरण के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अवगत करा दिया है, जिन कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगी है। उनको भी सूचित कर दिया गया है। साथ ही गांव-गांव जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। इस मौके पर गोविंद सिंह, उपनिरीक्षक सत्यदेव त्रिपाठी, अखलेश कुमार, इंद्रकुमार, विजय प्रताप सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी भी मौजूद रहे।