फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: रोडवेज बस की चपेट में आए दूसरे मजदूर ने भी तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
एट/उरई। कानपुर-झांसी हाईवे के डिवाइडर पर साफ-सफाई कर रहे मजदूर झांसी रोडवेज बस की चपेट में आ गए। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने शुक्रवार देर शाम झांसी मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। वहीं, महिला सहित एक मजदूर भी घायल है।
विज्ञापन

पूछ थाना के पास कानपुर-झांसी हाईवे स्थित खनिज बैरियर के पास गुरुवार की दोपहर बड़ी दुर्घटना हो गई थी। हाईवे डिवाइडर पर पेड़-पौधों की सफाई कर रहे मजदूरों को झांसी से कोंच की ओर जा रही झांसी डिपो की रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में एट निवासी पान कुंवर (50) की मौके पर ही मौत हो गई। एट निवासी हरी बाबू, बिलांया निवासी गुड्डी देवी और ईंगुई कलां निवासी हरगोविंद (47) घायल हो गए थे।
पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए मोठ के स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां हरगोविंद की गंभीर स्थिति देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार देर शाम उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी मिलते ही मिलते ही टोल अधिकारी कुलदीप साहू, राकेश अग्निहोत्री, टोल मैनेजर केके शुक्ला, नीरज उपाध्याय व राजेश भार्गव मेडिकल कॉलेज पहुंचकर परिजनों और घायलों से मिले तथा कंपनी की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें