कोराना का एक और केस आया, एक्टिव संख्या दो पहुंची
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। जिले में कोरोना का एक नया केस आया है। इसके साथ ही एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। जो नया केस आया है, वह एंटीजन जांच में आया है। जिला प्रशासन की ओर से देर शाम जारी रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक जिले में कोरोना के 13877 मरीज मिले है। इसमें 208 की मौत हो चुकी है। फिलहाल दो एक्टिव केस है। सीएमओ डॉ एनडी शर्मा ने बताया कि 412 लोगों की एंटीजन जांच कराई गई है। वहीं 235 लोगों के सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। लोगों को सतर्कता बरतने को कहा गया है। कहा गया कि मास्क जरूर लगाए। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से परहेज करें। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित की संपर्क में आए है, वह अपनी जांच जरूर करा लें। किसी तरह की समस्या होने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम नंबर 05162-252516 पर संपर्क करें। कोरोना के लक्षण मिलने पर लापरवाही न बरतें।