फोटो संख्या-19- कुरान मुकम्मल करते हाफिज हसन।
हाफिज हसन ने किया कुरआन मुकम्मल
संवाद न्यूज एजेंसी
कालपी। कालपी के मुहल्ला मिर्जामंडी स्थित मस्जिद में नमाजे तरावीह में दारुल उलूम गौसिया मजीदिया के होनहार छात्र हाफिज अब्दुल हसन ने कुरआन पाक को सुनाकर मुकम्मल किया। छात्र ने रमजान से पहले अपने उस्ताद दारुल उलूम गौसिया मजीदिया के प्रिंसिपल मुफ्ती तारिक बरकाती को बैठक में पूरा कुरआन सुनाकर कामयाबी हासिल की थी। इस दौरानदारुल उलूम गौसिया मजीदिया के नाजिमे आला अल्हाज हाफिज इरशाद अशरफी भी मौजूद रहे। उन्होंने हाफिज को माला पहनाकर हौसला अफजाई की। मुफ्ती तारिक बरकाती ने तकरीर में बताया कि अल्लाह ने अपनी मुकद्दस किताब क़ुरआन शरीफ़ को हम लोगों को अता करके बड़ा एहसान फरमाया है। इस मौके पर हाफिज सैफ, हाजी अब्दुल हसीब, सुलेमान सुनार, हाजी अब्दुल रशीद, महबूब सिद्दीकी, अब्दुल खालिक अंसारी, अय्यूब सिद्दीकी, ऐनुलहसन मंसूरी, बब्लू टेलर, जमाले अन्सारी, तारिक सुनार, भूरा मिस्त्री, मुन्ना राईन, जावेद सुनार आदि मौजूद थे। (संवाद)