फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मुख्यमंत्री की तस्वीर से छेड़छाड़ करने के मामले में दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुरहना आलमगीर में मुख्यमंत्री की तस्वीर वाले होर्डिंग से छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आरोपी को हिरासत में लिया जा चुका था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव निवासी गौरव पटेल ने अपने प्रतिष्ठान पर एक होर्डिंग लगवाई थी, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर भी प्रकाशित थी। आरोप है कि गांव का 18 वर्षीय समीर होर्डिंग पर लगी मुख्यमंत्री की तस्वीर पर गोबर लगाते हुए दिखाई दिया। वहीं गांव के ही 18 वर्षीय जितेंद्र यादव ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया।

बताया जाता है कि जितेंद्र यादव ने सोमवार दोपहर वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया। वीडियो सामने आने पर गौरव पटेल ने कालपी कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर पुलिस ने समीर और जितेंद्र यादव के खिलाफ मुख्यमंत्री की तस्वीर के साथ आपत्तिजनक हरकत करने और वीडियो वायरल करने संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी जितेंद्र यादव को हिरासत में लिया था, जबकि समीर की तलाश की जा रही थी।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला था कि आरोपी समीर का परिवार छत्तीसगढ़ में रहकर मजदूरी करता है और घटना के बाद उसके घर पर ताला लगा मिला था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस ने दबिश देकर आरोपी समीर को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें