फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आज से दो पालियों में होंगी परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं

Wed, 20 Mar 2024 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो रही है। परीक्षा को लेकर स्कूलों में तैयारियां होती रही। ब्लैकबोर्ड की साफ सफाई के अलावा अन्य काम होते रहे। प्रश्नपत्रों को अलमारी में सुरक्षित रखा गया।बता दें कि परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो रही है। यह परीक्षाएं 27 मार्च तक चलेगी। सुबह 9.15 बजे से 11.45 बजे तक और 12.15 बजे से 2.45 बजे तक उत्तर पुस्तिकाओं परीक्षाएं होंगी। कक्षा एक की मौखिक परीक्षा होगी। जबकि कक्षा दो से आठ तक के बच्चों की लिखित परीक्षा विषयवार होगी।
विज्ञापन

प्राइमरी स्कूल मुहम्मदाबाद की प्रधानाध्यापिका सरोज अग्रवाल ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाएं आ चुकी है। उनका मिलान करने के बाद अलमारी में रखवा दिया गया है। जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक ताहिर हुसैन ने बताया कि बच्चों के बैठने के लिए सीटिंग प्लान बना दिया गया है। सीटों पर रोल नंबर चस्पा कर दिए गए हैं। परीक्षा की तैयारियां पूरी हो गई है। बीएसए चंद्रप्रकाश ने बताया कि जिले के 1487 स्कूलों में परिषदीय परीक्षाएं होगी। प्रश्नपत्र डायट से बनाए गए है और सभी स्कूलों में प्रधानाध्यापक की देखरेख में सुरक्षित रखवाए गए है। परीक्षा में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें