फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: केवल एक रुपये में बच्चों को दे रहे शिक्षा

Wed, 20 Mar 2024 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसाकलार। कुठौंद ब्लॉक के गिगोरा गांव में एक युवक ने एक रुपये लेकर आर्थिक बच्चों को पढ़ाने का अभियान चलाया। सफल हुआ तो अब पांच गांवों में पहुंच गया है। इससे बच्चों को न केवल अच्छी शिक्षा मिल रही है। बल्कि वह स्कूलों में टॉप भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक के गिगौरा निवासी आनंद कुमार दिल्ली से बीएससी कर जब गांव लौटे तो आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को देख उनके मन में कुछ करने की सूझी। इस पर उन्होंने वर्ष 15 अक्टूबर 2020 पढ़ो पढ़ाओ और जीवन बनाओ संस्था की शुरूआत की। उन्होंने एक रुपये अंशदान लेकर बच्चों को पढ़ाना शुरू किया। इस पर पहले तो कम ही बच्चे आए, लेकिन बच्चों में सामाजिकता व शिक्षा में अन्य बच्चों में सुधार देख गांव के अन्य बच्चे भी आ गए।
इससे खुश होकर आनंद कुमार ने गांव के अलावा, जहटौली, भिटारी गहपुरा, पीपरी अठगांव में शिक्षा को देने की मुहिम शुरू कर दी। अब इनके यहां बच्चों की सुबह शाम लाइन दिखाई देती है। अब कई लोग भी आनंद का सहयोग करते हैं, इनकी टीम में अब शांतना, रैना, राधा, दीक्षा, शिवम, विपिन, मोहर सिंह, अशोक, नरेद्र, कोमल सिंह, अंशु प्रजापति आदि सहयोग कर बच्चों में शिक्षा की रोशनी भर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें