फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना मवेशियों की समस्या के लिए प्रधानों का लें सहयोग

विज्ञापन
डकोर ब्लॉक में समीक्षा बैठक लेते खंड विकास अधिकारी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। अन्ना मवेशियों की समस्या सुलझाने में सचिव ग्राम प्रधान का सहयोग लें। यह बात बीडीओ गौरव कुमार ने बैठक के दौरान कही।
विज्ञापन

बुधवार को डकोर ब्लाक कार्यालय पर नवागंतुक खंड विकास अधिकारी गौरव कुमार एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत बलवीर सिंह सेंगर ने विकास कार्यों के कार्यान्वयन के लिए समीक्षा बैठक की। इसके बाद सामुदायिक शौचालय उपभोग प्रमाणपत्र, आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण तथा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की बिंदुवार समीक्षा की। अन्ना पशुओं के निराकरण के संबंध में सचिवों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि ग्राम प्रधानों के सहयोग समस्या का समाधान करें।
इस मौके पर सचिव पुष्पेंद्र सिंह, मेहरबान सिंह, नौशाद अली, हरीश राठौर, इंद्रजीत राणा, अंकित, संजय, सुरेश वर्मा, राजीव मोहन आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें