फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अन्ना गोवंशों ने रौंद दी लाही और गेहूं की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। अन्ना गोवंशों से परेशान किसान आए दिन हलकान हो रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार की सुबह अन्ना गोवंश कदौरा ब्लॉक के पाली गांव के खेतों पर चले गए। काफी संख्या में गोवंशों ने खेतों में लाही और गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा दिया। यह देख जब किसान एकत्रित हुए तो उन्होंने उन गोवंशों को जंगल की ओर भगाया। करीब सात किसानों की 34 बीघा की फसल को नुकसान होने की बात कही गई।

किसान रामसेवक निषाद ने बताया कि उनकी सात बीघा में गेंहू, राजू की दो बीघा गेंहू, राममूर्ति तीन बीघा गेंहू, बलवीर दो बीघा लाही, रामलख़न, मिस्टर यादव व गंगाचरण की 20 बीघा खेत में लाही की फसल है। सुबह काफी संख्या में आए गोवंशों ने उनकी फसल को रौंद दिया। इससे उन्हें काफी नुकसान हो गया है। गांव में अन्ना गोवंश काफी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि एक सैकड़ा के लगभग अन्ना गोवंश पाली गांव में हैं। रात होते ही मदरालालपुर, अभीरवा, पिपरिया डेरा, कालीदाढ़ी, मोहरी और अलीपुर गांव के किसानों के खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा देते हैं। कई बार अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों से इसकी शिकायत की। लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। बीडीओ एमएल यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। संबंधित सेक्टर प्रभारी और सचिव को मौके पर भेज कर रिपोर्ट मंगवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें