फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना मवेशी फिर चट कर गए 32 बीघा फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा/सिरसाकलार (जालौन)। क्षेत्र के कहटा गांव में अन्ना मवेशियों ने गुरुवार रात किसानों की 34 बीघा फसल चर ली थी। जिससे गुस्साए किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराया। किसानों का कहना है कि क्षेत्र में मवेशियों की भरमार है, फिर भी प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

गुरुवार रात कहटा में अन्ना मवेशियों के झुंड ने खेतों में घुसकर भगवान सिंह की तीन बीघा गेहूं, भूरा की चार बीघा, विमल की चार बीघा, विपिन की दस बीघा, सोबरन की पांच बीघा और मोहर सिंह की आठ बीघा फसल चर ली और जो बची उसे रौंदकर खराब कर दिया। शुक्रवार सुबह जब किसानों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने गांव के बाहर ही प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने उनकी बात अधिकारियों तक पहुंचाकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। तब जाकर किसान शांत हो सके।
सिरसाकलार प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे में गोशाला न होने से किसान को रात रात भर खेतों में रखवाली करनी पड़ रही है। क्षेत्र के डॉ अरुण मिश्रा, अशोक सिंह, राजेश मिश्रा, रघुवीर भास्कर आदि का कहना है कि क्षेत्र में करीब 500 से 700 मवेशियों का आतंक है, फिर भी कोई गोशाला न होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि मल्थुओ गांव की गोशाला का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। प्रधान राजीव पांडे ने बताया कि गोशाला में 150 मवेशियों के लिए खाने पीने का भी पूरा इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें